युवक को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर  युवती ने मांगी दो लाख की रंगदारी 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत की युवती ने शीशगढ़ के युवक से फोन पर बातें कर मित्रता कर ली।युवती युवक के साथ धार्मिक स्थल पर गईं।लौटने पर युवती ने युवक से दो लाख रुपए की डिमांड रख दी।रुपए न देने पर युवती ने झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी।युवक के पिता ने शिकायत ए डी जी से की है।कस्बे के मोहल्ला पड़ाव निवासी जनरल स्टोर के व्यापारी राजेंद्र कुमार पुत्र सुन्दर लाल देवल ने वताया कि उनका बेटा सगुन देवल खाटू श्याम  के वीडियो बनाकर शोसल मीडिया पर डालता है।वीडियो देखकर बीसलपुर पीलीभीत की युवती ने अपने को खाटू श्याम की भक्त बताकर बेटे से दोस्ती कर ली।

 

 

गत 31 दिसम्बर को बेटा अपने दोस्तों के साथ खाटू श्याम के दर्शन को राजस्थान गया तो युवती भी साथ चली गईं।राजस्थान से लौटकर सभी अपने अपने घर चले गए।आरोप है कि डेढ़ माह पूर्व युवती ने बेटे को फोन किया।और व्हाट्सएप्प पर मैसेज कर दो लाख रुपए की डिमांड की।रुपए न देने पर झूठे मुकदमा में फांसकर जेल भिजवाने की धमकी दी।युवती ने व्यापारी के बेटे से कहा खाटू श्याम इसलिए गई ,जिससे तेरे साथ फोटो खिचवाकर पैसे वसूल सके।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज