नकाब पहनकर ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने किए सूट चोरी, पुलिस ने महिलाओं को लिया हिरासत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

आंवला(सिरौली)। सिरौली के मोहल्ला इज्जत अली मार्केट में उज्जैर की कपड़े की दुकान है आज शाम 4:30 बजे दो महिलाएं नकाब पहनकर दुकान पर सूट खरीदने आई दुकानदार उज्जैर ने बताया के दो दर्जन से ज्यादा सूट देखने के बाद भी उन महिलाओं को कोई सूट पसंद नहीं आया और बार-बार और सूट दिखाने की मांग करती रही दुकानदार की नजर बचते ही उन महिलाओं ने हजारों की कीमत के सूट चोरी कर लिए और फरार हो गई दुकानदार को संदेह होने पर उसने अपने तथा मिलने जुलने वालों को बुलाया और घेरा बंदी कर पक्का बाग स्थित सुनसान जगह पर दोनों महिलाएं मुंह छुपाए हुए बैठी मिली।

 

 

दुकानदार के शोर मचाने पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाएं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है दुकानदार ने बताया कि वह दोनों महिलाएं एवं उनके साथ में एक व्यक्ति अपने आप को कभी मुरादाबाद का तो कभी शाहबाद का बता रहे थे और कभी सिरौली में शादी का कार्ड देने की बात कर रहे थे।

 

 

सिरौली कस्बा इंचार्ज विवेक चौधरी ने बताया की सूट चोरी के मामले में दोनों महिलाओं एवं एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है जो तथ्य सामने आएंगे उसी के हिसाब से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज