रिछा में महिलाओं ने भी अदा की ईद की नमाज, भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी/रिछा। कस्बा रिछा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को धार्मिक आस्था, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। (रिछा बकरीद नमाज)नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन, तरक्की व खुशहाली की दुआ मांगी।

अहले हदीस ईदगाह में सुबह करीब सात बजे ईद की नमाज अदा की गई। यहां बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी नमाज में हिस्सा लिया। महिलाओं के लिए पर्दे और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ईदगाह के पीछे अलग से तिरपाल लगाकर विशेष व्यवस्था की गई थी।

वहीं सुन्नी ईदगाह में बंगाली मस्जिद के इमाम मासूम अली ने सुबह साढ़े सात बजे नमाज अदा कराई। इसके अलावा जामा मस्जिद, मोती मस्जिद और कादरी मस्जिद में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज पढ़ी। मोती मस्जिद में हाफिज मुबीन तथा कादरी मस्जिद में मुफ्ती शमशाद कारी मंजरी ने नमाज अदा कराई।

नमाज के दौरान लोगों ने देश में शांति, सौहार्द और भाईचारा कायम रहने की दुआ की। पूरे दिन कस्बे में त्योहार को लेकर उत्साह और रौनक का माहौल बना रहा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज