महिला ने पति सहित ससुराल जनों पर लगाये गंभीर आरोप , पुलिस ने 7 लोगो के खिलाफ लिखा मुकदमा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

महिला ने पति सहित ससुरालजनों पर लगाये गंभीर आरोप
पुलिस ने पति सहित 7 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
महिला ने पति सहित ससुरालजनों पर लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

बरेली।  सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक  महिला ने अपने पति सहित ससुरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति उसे ससुर के साथ सोने के लिए दबाव भी बना रहा है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके पति ने धोखाधड़ी करके उसके खाते से 2 लाख 70 हजार ट्रांसफर कर लिए। पीड़िता का यह भी दावा है उसके नुकसान पहुंचाने के लिए धीमा जहर भी दिया गया ताकि वह मर जाये। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment