सड़क पार कर रही महिला को वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज।  राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को अस्पताल ले गई जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा है। दोपहर के समय एक महिला सड़क पार कर रही थी कि बरेली कि ओर से आ रही तेज रफ्तार  अज्ञात कार ने महिला को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आनन फ़ानन महिला को मीरगंज निजी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई। उधर पुलिस ने अज्ञात महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज