महिला आरक्षी से मारपीट में दो सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में खाकी वर्दी  लगातार अपनी कामगुजारी के चलते चर्चा में है।  मिलक क्षेत्र के सिलई बड़ा गांव में  दलित छात्रा की गोली लगने से मौत के बाद एक दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुए चंद घंटे ही बीते थे कि अब एक महिला आरक्षी में  दो सिपाहियों पर छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज कर दिया है।

 

 

 

रामपुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक महिला पुलिसकर्मी का मकान है जिसमें गर्वित चौधरी और ललित यादव नाम के दो सिपाही किराए पर रहते थे किसी बात को लेकर दोनों सिपाहियों का महिला आरक्षी से विवाद हो गया । और  दोनों सिपाहियों ने महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की थी जिसकी शिकायत उसके द्वारा विभाग के अधिकारियों से की गई। शिकायत की जांच के बाद अधिकारियों के निर्देश पर दोनों ही सिपाहियों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि महिला कांस्टेबल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की चल रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज