महिला ने पति और ससुरालजनों पर प्रताड़ित कराने का लगाया आरोप, पुलिस ने लिखा मुकदमा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर की महिला ने पति सहित कई लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

महिला ने पति सहित और ससुरालजनों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

बरेली । सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली सोनी ने अपने पति सहित ससुरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर के रहने वाले नाजिम पुत्र इस्माइल से दान दहेज के साथ हुई थी। शादी के बाद से नाजिम और उसके परिजन उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे।

जब 30 दिसंबर को उसका भाई वसीम और परिवार के अन्य लोगों उसे लेने के लिए उसके घर महेशपुर आये थे । तभी उसके भाई वसीम और यूसुफ के साथ उसके पति सहित अन्य ससुरालजनों ने लाठी डंडे से पीटा और उसे भी घर से बाहर निकाल दिया । पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर की महिला ने पति सहित कई लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

महिला ने पति सहित और ससुरालजनों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज