34 ग्राम स्मैक के साथ उत्तराखंड का तस्कर गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। स्मैक बेचने आए उत्तराखंड के स्मैक तस्कर को पुलिस ने गिरिफ्तार करके जेल भेज दिया।उसके पास से 34 ग्राम स्मैक बरामद की है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात को पुलिस ने शुक्रवार देर रात को उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर के थाना पुलभट्टा के 18 मदीना मस्जिद के पास सिरौली कला निवासी मोहम्मद यासीन को हाइवे के चिटौली  अंडर पास से गिरफ्तार करके शनिवार को जेल भेज दिया।

 

तलाशी लेने पर उसके पास से 34 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया आरोपी पुलभट्टा के किसी व्यक्ति की स्मैक बेचनें पहली बार स्थानीय कस्बा में आया था। लेकिन पकड़ा गया।उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।उसके पास से एक स्कूटी भी बरामद की गई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज