अवैध संबंधों  के विरोध पर पत्नी को पीटकर घर से निकाला

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। अवैध  सम्बन्धो का विरोध करने पर पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित पाँच लोगों के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।ग्राम बल्ली निवासी संजू पुत्री रामस्वरूप ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले हिन्दू रीति रिवाज़ के अनुसार ग्राम ढकिया डाम निवासी संजीव पुत्र धर्मेन्द्र के साथ हुई थी।शादी के कुछ समय वाद ज्ञात हुआ कि पति के किसी महिला से अवैध संबंध हैं।विरोध पर पति ने दो लाख रुपए की माँग कर उत्पीड़न शुरू कर दिया।
एक साल पहले पति व अन्य ससुरालियो ने विवाहिता को पीटकर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया।एक साल से ही पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है।शिकायत पर पुलिस ने पतिसंजीव,विमला,धर्मेन्द्र,भानुमति व सुनील के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज