मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में लगाया गया संपूर्ण समाधान दिवस

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। आंवला तहसील सभागार में शनिवार का अवकाश होने के कारण सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी बरेली जग प्रवेश की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस लगाया गया। जिसमें अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 16, पुलिस विभाग की 12, विकास विभाग की 4, समाज कल्याण विभाग की एक और अन्य 4 शिकायतों सहित 37 शिकायतें आई।

 

 

जिसमें पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम एन राम, क्षेत्राधिकारी आंवला नीलेश मिश्र, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार आदि सहित सभी विभाग के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज