पति के धर्मरिवर्तन की खबर से पत्नी हुई बेहोश , होश मेंआई तो बोली प्रेमिका ने उसके पति का करा दिया धर्मपरिवर्तन!! !

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

यूपी के बरेली में धर्मपरिवर्तन  से  जुड़ा एक  अनोखा मामला सामने आया है जहां एक विशेष समुदाय की महिला पर एक शादीशुदा दो बच्चों के पिता का धर्मपरिवर्तन का आरोप लगा है। दरसल यह मामला सुभाष थाना क्षेत्र का है जहां इज्जतनगर थाना क्षेत्र के विशेष समुदाय की एक महिला पर दूसरे धर्म की महिला के  पति को प्रेम जाल में फंसाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है।

 

 

मामले की शिकायत सोमवार को सुभाषनगर थाने में की गई है । महिला ने बताया कि उसका पति चार दिन पहले घर से चला गया। कॉल पर बातचीत में पता चला कि आरोपी महिला ने उसके पति को प्रेम जाल में फंसा लिया है और उसका धर्म परिवर्तन करा दिया है। घटना की खबर होते ही हिन्दू  संगठन सक्रिय हो गए ।

वही पीड़ित महिला का यह भी आरोप है कि महिला ने धमकी दी कि अब उसका तेरा पति मेरा हो गया है, ज्यादा कुछ करेगी तो इसके टुकड़े-टुकड़े करवा कर जंगल में फिकवा दूंगी, न तेरा रहेगा न मेरा रहेगा। इससे बेहतर है कि चुपचाप अपने घर बैठे। इंस्पेक्टर ने सुभाष नगर ने मीडिया को बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपों की जांच की जा रही है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज