गेहूं के खेत में लगी आग, गेहूं जलकर हुआ राख

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : आंवला। गेहूं की फसल में लगी आग देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक फसल जलकर राख हो गई।
आंवला के थाना भमोरा क्षेत्र के ग्राम कटकारमन और किरतपुर के बीच गेहूं में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। थाना भमोरा की बल्लिया पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव कटकारमन और किरतपुर गांव के बीच में एक किसान के गेहूं के खेत में अचानक भयंकर आग लग गई। जिससे कई बीघे गेहूं जलकर राख हो गया।

 

 

 

 

सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम में एल एफ एम रोहिताश कुमार, चालक रामरक्षपाल और अनार सिंह, रजनीश शर्मा ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज