बारिश के पानी से हुआ जलभराव, सड़कों और घरों में भरा  पानी 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आंवला। तहसील  के गांव कल्लिया में बारिश होने पर सड़कों और घरों में पानी भर गया। जलभराव होने से ग्रामीण परेशान है और सड़क पर आने जाने वाले लोगों को भी जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। जिससे लोग गिर जाते हैं और चोटिल भी हो जाते हैं। गांव से पानी निकलने का रास्ता बंद है जिसके कारण जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने बताया पुलिया कूड़ा भर जाने से चोक हो गई है जिसके कारण पानी के बाहर का निकास बंद हो गया है और इस मामले में एसडीएम से भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं परंतु इस ओर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। जल भराव से लोग परेशान हैं और उनकी फसलें भी खराब हो रही हैं। ग्रामीणों ने जल भराव की स्थिति से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज