ग्रामीणों ने खुली बैठक में कोटेदार का किया घुर विरोध ,घटतौली का आरोप

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव बल्ला कोठा में की गई खुली बैठक में ग्रामीणों में अपनी अनेक समस्याएं सुनायीं । पंचायत घर पर की गई खुली बैठक में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव श्वेता पाल व ग्राम प्रधान मनोहर लाल मौर्य के समक्ष कोटेदार का पुरजोर विरोध किया । ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन में घटतौली तथा कंकड़ मिलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं ।

 

 

ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार उन्हें प्रति यूनिट आधा किलो राशन कम देता है तथा राशन में कंकण मिलाकर देता है ।खुली बैठक में ग्रामीणों ने अपने शपथ पत्र लगाकर उप जिला अधिकारी सदर बरेली को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत करने की बात कही है । ग्रामीणों का कहना है बह कोटेदार के अत्याचार से ऊव चुके हैं । बैठक ग्रामीणों ने अनेक प्रकार की अपनी-अपनी जन समस्याएं सुनायी जिस पर ग्राम पंचायत सचिव श्वेता पाल तथा ग्राम प्रधान मनोहर लाल मौर्य ने सुनकर उनके जल्द निस्तारण की बात कही।

 

बैठक में ग्राम विकास अधिकारी श्वेता पाल ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं आवास ,सौचालय , वृद्धा व विधवा पेंशन , राशन कार्ड सत्यापन एवं फॅमिली आई डी व शिक्षा आदि योजनाओं के सम्बन्ध में बिस्तार पूर्वक सम्पूर्ण जानकारियां दी।
खुली बैठक में गांव की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

 

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिलामंत्री रामकृष्ण मौर्य ,लक्ष्मी प्रकाश मौर्य ,गुड्डू मौर्य ,डालचंद राजपूत , रमेश श्रीवास्तव , भगवान दास मौर्य , पूर्व प्रधान खूब करन मौर्य , रामबाबू मौर्य , खेमपाल मौर्य , छोटेलाल ,चोखेलाल , जमुना प्रसाद आदि सैकड़ो ग्रामीण बैठक में मौजूद रहें।

शिकायती पत्र नहीं मिला है अगर शिकायत आती है तो विस्तार पूर्वक जांच की जाएगी :- एसडीएम गोविंद मौर्य

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज