बरेली-: समाजवादी पार्टी महिलासभा की ज़िलाध्यक्ष शांति सिंह के द्वारा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, अभद्रता और अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए महिला सभा की जिला महासचिव ज़ैनब फ़ातिमा ने अपने महासचिव पद से इस्तीफ़ा दे दिया। ज़ैनब ने बताया कि शान्ति सिंह व उनकी सहयोगी महिला साथी पार्टी हित मे लगनशीलता से कार्यरत महिला पदाधिकारियों का लगातार शोषण कर रही हैं, ऐसे में महिलाओं के मध्य काफ़ी आक्रोश है ।
महिला पदाधिकारियों से लगातार अभद्रता किये जाने पर बीते दिनों फरीदपुर विधानसभा अध्यक्ष सोनम मौर्या, बिथरी विधानसभा अध्यक्ष फ़ैज़ बानो, आंवला विधानसभा अध्यक्ष निशा शर्मा तथा बहेड़ी विधानसभा अध्यक्ष श्रीमति सुशीला देवी गंगवार ने भी पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। जैनब ने यह भी बताया है कि शांति सिंह से आहत होकर एक एक करके समस्त महिलाएं त्यागपत्र सौंप रही हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र मज़बूत व दमदार महिलाओं का अपने पद से इस्तीफ़ा देना महिलासभा की ज़िलाध्यक्ष की पार्टी हित में विभाजनकारी नीतियों, विफ़लताओं व असफ़लताओं को दर्शाता है। ज़ैनब फ़ातिमा ने इस विषय में पत्र लिखकर पार्टी आला कमान को भी अवगत कराया है।
बहेड़ी। हजरत मौलाना सय्यद शाहिद अली मियां रहमतुल्लाह अलैह के उर्स के मौके पर बाद…
बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी अवधेश सिंह…
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग को अवैध टीन शेड डालने की शिकायत करना…
फतेहगंज पूर्वी।व्यापारी द्वारा चावल खरीदने को लेकर खाते में रुपए डलवा दिए।लाखों रुपए भेजने के…
देवरनियां। कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली एक पीडिता को आरोपियों ने घर…
दैनिक राशिफल : 19 मई ,दिन रविवार , वर्ष 2024 , ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला ,…