यूपी टॉप न्यूज़

एक्सक्लूसिव : कुतुबखाना ओवरब्रिज पर फरवरी माह अंत में  शहरी भर  सकेंगे फर्राटा

Advertisement

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले को योगी सरकार ने 111 करोड़ की लागत से बनने वाले  कुतुबखाना ओवरब्रिज के रूप में बड़ी सौगात दी है। कुतुबखाना ओवरब्रिज का निर्माण फरवरी माह के अंत में पूर्ण होने की संभावना है। कहा यह भी जा रहा है कि सेतु निगम इसी महीने के अंत में बरेली वासियों को कुतुबखाना ओवरब्रिज पर फर्राटा भरते देखना चाहता है।  इस संबंध में pwd के चीफ इंजीनियर पीके तिवारी ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ कुतुबखाना ओवरब्रिज की प्रगति देखी साथ ही जल्द बचे हुए काम को पूरा करने के लिए ठेकेदार को कहा।

 

 

वहीं pwd के चीफ पीके तिवारी ने कहा कि मौसम ठीक होते ही रोड़ डलवाने का काम कराया जाएगा।  उन्हें उम्मीद है कि फरवरी माह में शहरवासी कुतुबखाना ओवरब्रिज पर  फर्राटा भर सकेंगे। साइट ठेकेदार सगीर खान ने बताया कि कुतुबखाना पुल करीब करीब बनकर तैयार है। पुल को दोनों हिस्सों से भी जोड़ दिया गया हैं। लिंटर और स्लैब  का काम भी पूरा हो चुका हैं। बाकी काम भी जल्द पूरे किये जायेंगे।अभी  पुल के रंग रोहन का काम भी चल रहा है।

 

1305 मीटर का है कुतुबखाना ओवरब्रिज 

बरेली  कुतुबखाना पुल की लम्बाई 1305 मीटर हैं। पुल के दोनों और क्रास बैरियर को भी लगाया जा रहा  है। इस पुल के निर्माण होने से शहर की आबादी बिना जाम के इधर से उधर तो  जा सकेगी तो दूसरी ओर शहर में सरकारी काम , बाजार के लिए आने वाले लोगो के लिए भी यह पुल काफी फायदेमंद साबित होगा ।  पुल से आपको दिल्ली जैसा नजारा भी देखने को मिलेगा , खासतौर से जिला अस्पताल की आर्थोपेडिक विभाग का गुम्बद , डाक विभाग का  गुम्बद ,शहर से सटा गुरुद्वारा के साथ खूबसूरत मस्जिद , साथ ही आधुनिक घंटाघर यह सब शहर को एक नया रूप देने में मददगार साबित होने वाले है।

देखें यह फोटो 

 

 

कुतुबखाने पुल के निर्माण का हुआ था विरोध 
कुतुबखाना ओवरब्रिज का निर्माण श्यामगंज  पुल की तरह आसान नहीं था। यहां  भी व्यापारियों के साथ  अन्य स्थानीय ने भी पुल के निर्माण का विरोध किया था पर सरकार और स्थानीय प्रशासन की इच्छाशक्ति के चलते कुतुबखाना पुल बन सका।  कहा यह भी जाता है मेयर उमेश गौतम ने व्यापारियों को उनके व्यापार का नुकसान नहीं होने का आश्वासन देते हुए पुल के निर्माण की राह आसान की थी।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

update :लूट और हत्या में एसएसपी ने इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर

भगवान स्वरूप राठौर शीशगढ़। मंगलवार को शाही थाना क्षेत्र में लूट का विरोध करने पर…

6 hours

अगस्त माह तक किसानों को फसल सिंचाई के लिए मिलता रहेगा पानी

भगवान स्वरुप राठौर शीशगढ़।किसान कल्याण समिति की देखरेख में किसानों की कारसेवा से बनाया गया…

19 hours

वीडियो वायरल करके मुख्यमंत्री को मृत घोषित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मृत घोषित करने वाला युवक को किला पुलिस नें गिरफ्तार…

19 hours

फतेहगंज में आइसक्रीम विक्रेता की पेंचकस मारकर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

मीरगंज। आइसक्रीम को लेकर हुये मामूली विवाद में पेंचकस  मारकर युवक को मौत के घाट…

20 hours

ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज न देने पर बेटी की हत्या का लगाया आरोप। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

आंवला:-अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव कैनी शिवनगर निवासी महिला ने अलीगंज पुलिस से शिकायत कर…

21 hours

मजदूर को मजदूरी न देने का आरोप

फतेहगंज पूर्वी।काफी समय मजदूरी करने पर भी दबंग ने मजदूरी नहीं दी।बार-बार मजदूरी मांगने पर…

21 hours