Bareilly News: बदमाश को राहगीर से उलझना पड़ा महंगा , पति -पत्नी दो पिस्टल , 2 तमंचे , 18 कारतूस के साथ गिरफ्तार ,

Advertisement

बदमाश ने बहेड़ी पुलिस पर भी झोंका फायर ,पुलिस ने  पति पत्नी को किया गिरफ्तार ,

बरेली | उत्तराखंड के एक शातिर बदमाश और उसकी पत्नी को बहेड़ी  पुलिस ने मुठभेड़ में  गिरफ्तार किया है | पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 ऑटोमैटिक पिस्टल , पिस्टल की तीन मैगजीन , दो अवैध तमंचे , 18 जिन्दा कारतूस के साथ , एक लाख से अधिक कैश  , एक स्कूटी को भी  बरामद किया है | बताया जा रहा है कि बदमाश ने किसी विवाद में उधमसिंह सिंह जिले के रुद्रपुर में दानपुर नाम की जगह पर जोगेंद्र बेहरा पर फायरिंग कर दी थी और पुलिस से बचने के लिए यूपी के बॉर्डर में स्कूटी द्वारा पत्नी के साथ स्कूटी से दाखिल हो गया था , लेकिन इसी बीच पीड़ित ने पुलिस को बदमाश के लोकेशन भी दी थी |
बहेड़ी पुलिस  ऑपरेशन पाताल के तहत  इनदिनों बदमाशों पर सख्त है  इसी के तहत  थाना क्षेत्र में  सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है | इसी दौरान बहेड़ी पुलिस को मिली सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी | अचानक  पुलिस को एक स्कूटी पर सवार संदिग्ध पुरुष के साथ  एक महिला को आता देखा  |  पुलिस ने स्कूटी को रोकने के इशारा किया तभी आरोपी ने पुलिस पर अवैध हथियार से फायर कर दिया , बताया यह भी जा रहा है स्कूटी पर बैठी पत्नी अपने पति को सही निशाना लगाने को उकसा रही थी | पुलिस ने अपने को फायरिंग से बचाते हुए आरोपियों को नारायण नगला तिराहे स्थित कताई मिल के पास से दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया |

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल
बहेड़ी पुलिस के मुताबिक पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश का नाम गुरबाज सिंह निवासी किरतपुर थाना रुद्रपुर जिला उधमसिंह और उसकी पत्नी नीतू को गिरफ्तार किया है |  गुरबाज पर उत्तराखण्ड में एक दर्जन से अधिक गंभीर  मामले होने के साथ नीतू पर भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है |
एसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि ऑपरेशन पाताल के तहत बहेड़ी थाना क्षेत्र में दो लोगों को पकड़ा गया  , पकडे गए लोग रिश्ते में पति पत्नी है | पुलिस ने आरोपी गुरबाज सिंह के पास से 2 पिस्टल ऑटोमेटिक , 3 पिस्टल, 18 कारतूस , वही गुरबाज की पत्नी के नीतू के  पास 315 बोर के अवैध तमंचे , 1 लाख 14 हजार कैश को बरामद किया है | पुलिस यह जानकारी कर रही है कि आरोपियों के पास से यह असलहा कहा से आया है | उत्तराखण्ड पुलिस से यह भी जानकारी मिली है कि गुरबाज पर उत्तराखण्ड के अंदर एक दर्जन से अधिक मुकदमे अलग अलग थानों में है | गुरबाज की पत्नी नीतू पर भी एक मुकदमा है | दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है | आरोपियों को माननीय कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा जाएगा |
Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

जानिए किस प्रत्याशी और प्रशासनिक अधिकारी ने वोटिंग के दौरान क्या कहा

सपा -कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी ने किया मतदान  सपा -कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह…

27 mins

आंवला विधानसभा क्षेत्र में  58% हुआ मतदान

  आंवला। आंवला विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सुबह 7:00 बजे मतदान…

36 mins

शीशगढ़ में पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण 57.76 प्रतिशत हुआ मतदान

शीशगढ़।लोक सभा के तीसरे चरण का बरेली के शीशगढ़ में हुआ चुनाव पुलिस अभिरक्षा में…

43 mins

आंवला में शांतिपूर्ण मतदान के साथ मतदान बहिष्कार की भी आई खबरें

बरेली लोकसभा  की आंवला सीट  पर मतदाताओं में उत्साह गजब का रहा ।  चुनाव के…

49 mins

लोकतंत्र का पर्व बरेली वासियों के लिए रहा कुछ खट्टा और मीठा , जानिए कैसे

महिलाओं के लिए बनाए गए पिंक बूथ मतदान केंद्र पर महिलाओं के लिए पिंक बूथ…

60 mins

सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार

अधिकारियों के समझाने पर बाद में किया मतदान  बरेली।  मीरगंज के गांव खमरिया सानी में…

1 hour