Up news :हाईटेंशन लाइन से छू गया धार्मिक झंडा , 6 झुलसे,मचा हड़कंप,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । बारादरी थाना क्षेत्र के हरुनगला में मोहर्रम के जुलूस के दौरान धार्मिक झंडा बिजली हाईटेंशन लाइन से टकराने से 6 लोग झुलस गए । घटना की जानकारी होते ही हड़कम मच गया । मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से झुलसे सभी लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

 

हरुनगला की ओर से आने वाला तख्त का झंडा फाइक एंक्लेब कालोनी के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में तब आया जब ताजिया को हरूनगला से उमरिया के लिए तजियादार लेकर जा रहे थे । हालांकि यह घटना बड़ी हो सकती थी अगर प्रशासन अलर्ट नहीं होता । मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करा दी , जिससे हालात सामान्य होने में मदद मिली।

 

 

 

इस घटना में झुलसने वाले लोगों में साहिल (20),अली( 11),अरबाज (20),आदिल(12),बूंदन शाह(60),फरहान (15) शामिल है।नासिर नाम के तजियादार ने मीडिया को बताया कि हरुनगला से आया तख्त जुलूस उमरिया गांव जा रहा था,इस दौरान तख्त झंडा ज्यादा ऊंचा होने से फाइक एंक्लेब कालोनी के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया , घटना में करीब 7 लोग झुलस गए, जिनको करीब के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज