अज्ञात कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल, रैफर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

उझानी | कोतवाली क्षेत्र के बदायूं- मथुरा मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात कार बाइक सवारों को टक्कर मारकर फरार हो गई जिससे बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये घटना की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को उझानी अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायलों हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया |

शनिवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुरावन नगला निवासी राजकुमार (19) पुत्र चंद्रपाल व गांव के ही बाबूराम (65) पुत्र चैनसुख के साथ बाइक द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज नौशेरा में भर्ती अपने भाई राजू को खाना देने जा रहा था वह जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के करुआ पुल के समीप पहुंचा तभी उझानी की तत्फ से जा रही तेज रफ्तार अज्ञात कार बाइक सवारों को टक्कर मारकर फरार हो गई जिससे बाइक सवार राजकुमार व बाइक पर पीछे बैठे बाबूराम गंभीर रूप से घायल हो गये । राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज