बेकाबू बोलेरो टैंकर से टकराई, तीन की मौत; एक को निकालने की जद्दोजहद जारी

SHARE:

बरेली।जिले के बड़ा बाईपास पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने सनसनी फैला दी । इस घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में फंसे एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश की जा रही है।

 

जानकारी के मुताबिक सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधोली गांव के पास लखनऊ दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़े टैंकर में पीछे से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें बैठे लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक वाहन के अंदर बुरी तरह फंसा हुआ है, जिसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अन्य घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। फंसे युवक को बाहर निकालने के लिए कटर समेत अन्य उपकरणों की मदद ली जा रही है।

सीबीगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने  घटना में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। जबकि अभी एक व्यक्ति कार में फंसा है जिसे बचाने की कोशिश की जा रही है।

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!