चाचा भतीजे की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आंवला।  क्षेत्र में 2 दिन पूर्व शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। जिसमें चाचा भतीजे की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति घायल हो गया था। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।डरुआपुर गांव निवासी आकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 2 दिन पूर्व देर शाम को उसका भाई आशीष, हुकुम सिंह, लक्ष्य बाबू बाइक से सिरौली के गांव बरसेर में शादी में जा रहे थे।

 

 

 

रसूलपुर गांव के समीप एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें लक्ष्य बाबू और उसके भाई आशीष की मौत हो गई। जबकि हुकुम सिंह घायल है जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज