फतेहगंज पूर्वी में चोरी की दो घटनाओं में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र में बीते दिनों रात के वक्त दीवार के सहारे चोर घर मे घुस गए थे ।चोरों ने सोने चांदी के जेवरात गायब कर दिए।थाने में पहुंचकर पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

 

फतेहगंज पूर्वी के गांव मस्तीपुर के सतीश ने पुलिस को बताया बीते दिनों रात मे चोरों ने दीवार के सहारे घर मे घुसकर रखे जेवरात गायब कर दिए।आरोप है एक जोड़ी सोने के कुंडल व एक जोड़ी चांदी की पायल लेकर चोर फरार हो गए।सुबह को घर में देखा घर में सारा समान विखरा पड़ा था।घर के कमरे में रखे बक्से में सोने चांदी के आभूषण गायव मिले।सतीश ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं दूसरी घटना में भी बीते दिनों एक घर में भी रात में चोरों ने घर में घुसकर धावा बोल दिया था और।घर में रखी नगदी व मोबाइल लेकर कर फरार हो गए थे । इस संबंध में थाने में पहुंचकर पीड़ित ने चोरो के खिलाफ तहरीर दी।पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

फतेहगंज पूर्वी के गांव रधौली कलां की मुन्नी ने पुलिस को बताया वीते दिनो की रात मे चोरों ने घर में घुसकर ढाबा बोलकर सामान गायब कर दिया।आरोप है एक कीपैड मोबाइल व घर में रखा बटुआ मे रखी 15 सौ रुपये की नगदी लेकर चोर फरार हो गए।

 

 

सुबह को घर में देखा घर में सारा समान विखरा पड़ा था।घर के कमरे में रखा मोबाइल व वटुआ गायव मिला।मुन्नी ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज