6 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।  फतेहगंज पश्चिमी ने  मादक पर्दार्थों की तस्करी करने वाले 02 आरोपियों  को 209  ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6 लाख रुपये के आसपास बताई गई है।  फतेहगंज पश्चिमी पुलिस के मुताबिक शनिवार  देर रात्रि मुखबिर की सूचना पर दबिश के दौरानपिपरिया जाने वाले रोड के दाहिने किनारे से आरोपी  ऐवरन सिह पुत्र फूल सिह उम्र करीब 22 वर्ष निवासी  ग्राम ठिरिया खुर्द  थाना मीरगंज जिला बरेली ,मोहम्मद फईम पुत्र भूरे हुसैन उम्र करीब 25 वर्ष निवासी  ग्राम ठिरिया खुर्द थाना मीरगंज जिला बरेली को गिरफ्तार किया गया।
जिनके कब्जे से क्रमशः 109 ग्राम व 100 ग्राम अवैध अफीम कुल 209 ग्राम अवैध अफीम (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 6 लाख रूपये) बरामद की गयी। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ  धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध  विधिक कार्यवाही कर, माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा हैं।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज