बहेड़ी में मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, दो नाबालिग हिरासत में

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली जिले के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही दो नाबालिग किशोर बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत की ओर ले गए और वहां उसके साथ गलत काम किया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह गांव में अखंड रामायण पाठ का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान बच्ची घर के पास खेल रही थी। आरोप है कि दो किशोर उसे अपने साथ खेतों की तरफ ले गए। कुछ देर बाद बच्ची घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

 

बहेड़ी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज