बरेली के दो लड़के राजनीति में आजमाएंगे अपना भाग्य  , एक ने आंवला लोकसभा सीट से लड़ने की तैयारी 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : प्रदेश की राजनीति में बरेली की भूमि को  बेहद उपजाऊ माना जाता है।  बरेली को उत्तर प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री देने का भी गौरव है। एक बार फिर बरेली के दो युवा राजनीति नई दिशा देने के मकसद से मैदान में है।  एक युवा ने अपना  राजनीतिक दल बनाकर सत्ता में दखल करने की कोशिश की है तो वही आंवला से संबंध रखने वाला सुप्रीम कोर्ट के वकील रविंद्र विक्रम सिंह उर्फ़ मून दादा भी  आंवला सीट से टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश करने के मूड में है।  बरेली  संवाददाता भीम मनोहर ने दोनों युवा नेताओं  से बात की ,आखिर वह  राजनीति के क्षेत्र में क्यों दस्तक देना  चाहते हैं ?
इस सवाल के जवाब में  बहुजन आम पार्टी के संस्थापक जयप्रकाश भास्कर ने बताया कि वह राजनीति में गरीब ,दलित शोषितों की आवाज बनने आये है।  जयप्रकाश भास्कर से हमारे संवाददाता ने सवाल किया आपने बहुजन आम पार्टी का गठन किस मकसद से किया है ? इस सवाल के जवाब में कहा कि बहुजन आम पार्टी का  गठन बहुजन समाज  के साथ समाज के साथ  सभी धर्म संप्रदाय के  लोगो के लिए हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तक बहुजन समाज को संविधान के समस्त अधिकार नहीं मिल पाए है। आज भी गांव देहातों में दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। और उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उनके न्याय के लिए बहुजन आम पार्टी लड़ाई लड़ेगी।  वह बाबा साहब के भक्त  अनुराई है। न्यूसवॉक्स ने जयप्रकाश से यह पूछा की पहले से दलित राजनीति करने वाली पार्टियां , वह अपने को दलितों का सबसे बड़ा शुभचिंतक बताती है ऐसे में उनके बीच अपनी उपस्थिति कैसे दर्ज कराएँगे ? इस सवाल के जवाब में जय प्रकाश ने कहा कि पब्लिक  के  बीच काम करेंगे जब पब्लिक को लगेगा कि हमारे हित का काम हो रहा है।
और हमारे हकों की लड़ाई लड़ी जा रही है। जाहिर  सी बात है पब्लिक हम से जुड़ेगी ही। तब पब्लिक का वोट और सपोर्ट मिलेगा। न्यूसवॉक्स  की तरफ से एक सवाल और किया गया कि देश में भाजपा की लहर है ऐसे में आप भाजपा का कैसे मुकाबला करेंगे , इस सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा को जनता हराएगी। इस सरकार में हर कोई दुखी है। नौजवानों  को रोजगार मिल नहीं रहा है। पुलिस परीक्षा के पेपर लीक  हो जाते है। सरकार ने पेपर के नाम पर करोड़ो की उगाही की। न्यूसवॉक्स  की तरफ से एक सवाल ओर से करा गया , अगर आपके उतारे गए सभी कैंडिडेट जीतते है तो किसके साथ जायेंगे तो जय प्रकाश ने कहा कि यह पार्टी बोर्ड तय करेगा।  जयप्रकाश ने लोकसभा चुनाव को ईवीएम से भी कराने की मांग भी की। आंवला लोकसभा सीट पर सुप्रीम कोर्ट के वकील रविंद्र विक्रम सिंह जनता के बीच मोदी सरकार की उपलब्धियां तो गिना रहे तो वही इसी बहाने से जनता से एक रिश्ता बनाने में कायम हो रहे है। रविंद्र विक्रम सिंह सीधे तौर पर यह तो कहने से हिचकते है कि आंवला लोकसभा क्षेत्र में जितना विकास होना था उतना तो नहीं हुआ पर यह जरूर कहते है कि उन्हें मौका मिला तो क्षेत्र से 21 बड़ी समस्याओं से निजात दिलाएंगे। वह क्षेत्र में कई जनसभा कर जनता को अपनी ओर लुभाने की कोशिश में है।  रविंद्र विक्रम सिंह से  न्यूसवॉक्स संवादाता ने कुछ सवाल किये।  लोकभारती ने पूछा आप राजनीति  में   कब से है , राजनीति में आने का क्या मकसद है ?इस सवाल के जवाब में रविंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि वह राजनीति  के क्षेत्र में समजसेवा के मकसद से है।
वह अपने जीवन के शुरुआत से कई सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे है। उनके पास वर्ष 2014  भाजपा का एनजीओ प्रकोष्ठ भी रहा है। 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा का चुनाव प्रचारक भी था। इसके अलावा संघ के लिए काम करता रहा हूँ। न्यूसवॉक्स ने पूछा वह पीएम मोदी से क्यों प्रभावित है ? तो इस सवाल के उत्तर में कहा कि जब वह कॉलज में थे उस वक्त पर देश में करप्शन का माहौल था , तब उन्होंने उस वक्त  देश में करप्शन पर रोक लगाई तब से मोदी से जुड़ गए। तब से आज तक बह जुड़े हुए है। लोकभारती ने पूछा पिछले दस सालों में आंवला लोकसभा सीट भाजपा के हाथ में इसके बाद भी विकास क्षेत्र में हुआ नहीं , इस पर आप क्या कहना चाहएंगे ? इस सवाल के जवाब में रविंद्र विक्रम ने कहा कि आंवला एक ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र है।  यह शहरी क्षेत्र से  बिल्कुल अलग है। मोदी ने पिछले 10 सालों में जो योजनाएं लाये है उससे आंवला में काफी विकास हुआ है। रविंद्र ने यह भी कहा अगर पार्टी किसी नए कैंडिडेट को मौका देती है तो वह सड़क और संसद तक अच्छा काम कर पायेगा। न्यूसवॉक्स ने पूछा कि क्या आप आंवला से टिकट के अप्लाई कर रहे है ? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह भाजपा के  कार्यकर्ता है  , यहाँ एक व्यवस्था उसके तहत वह टिकट के लिए आवेदन का रहे है। फिलहाल वह सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज