अज्ञात वाहन की टक्कर में दो की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बदायूं में तीन लोगों की सड़क हादसे के बाद बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो लोगो की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आंवला बिसौली मार्ग के मनौना गांव के पास एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार आंवला नगर के मोहल्ला लठैता निवासी 22 वर्षीय पंकज अपने साथी 22 वर्षीय उमेश निवासी मोहब्बतगंज गौंटिया कस्वा आंवला के साथ बाइक से बजीरगंज बदायूं के गांव पेपल में अपनी बहिन के घर गया था। सोमवार की शाम घर लौटते समय मनौना गांव के समीप दोनों हादसे का शिकार हो गये।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज