भमोरा मार्ग पर दो बाइक आपस में भिड़ी , तीन गंभीर रूप से घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आंवला (बरेली )।  भमोरा मार्ग के  होली फैमिली स्कूल के पास सोमवार को आमने-सामने दो बाइकें आपस में भिड़ गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम देवीपुर थाना बिशारतगंज निवासी रामसेवक कुंवरगांव में मसाले की ईंट बनाने का काम करता है। वह ईटें बनाकर वापस अपने गांव आ रहा था, तभी रास्ते में होली फैमिली स्कूल के पास सामने से आ रहे ग्राम वीरपुरा निवासी शेर सिंह 45 वर्ष अपने भतीजे गुलमीत सिंह के साथ बाइक से आ रहे थे।

 

 

दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गई। जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में आनन फानन में रामसेवक को सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला भेजा गया। जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तथा शेर सिंह और गुलमीत सिंह को गंभीर हालत देखते हुए प्राइवेट एंबुलेंस से बरेली निजी अस्पताल भेजा गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज