मैजिक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बदायूं । उझानी थाना क्षेत्र में दावत खाने जा रहे बाइक सवारों को एक  मैजिक गाड़ी ने टक्कर मार दी , जिससे दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। गुरुवार को  कोतवाली उझानी के बुर्रा फरीदपुर के रहने वाले 45 वर्षीय ओम वीर पुत्र मोर सिंह तथा 35 वर्षीय विशपाल पुत्र संतराम दावत खाने उसहैत थाना क्षेत्र के मुगर्रा नगला गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे तभी थाना कादरचौक क्षेत्र के ततारपुर गांव के पास मैजिक गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिसमें ओमवीर और विश पाल  की मौत हो गई।

 

 

हालांकि दोनों लोगों को जिला अस्पताल लाया जहां ओमवीर  मृतक अवस्था में था जबकि विशपाल इलाज के दौरान मौत हो गई।सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।  पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ अग्रिम कार्रवाही में जुट गई।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज