फतेहगंज पूर्वी में व्यापारी से लूट करने  वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार , 4.1 8 लाख कैश बरामद ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : फतेहगंज पूर्वी में किराना व्यापारी वशीर अहमद से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।  पुलिस ने घटना के संबंध में 18 और 19 वर्षीय दो युवकों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपियों के पास लूटे गए 4,18000 रूपए के साथ पासबुक , आधार कार्ड के साथ अन्य दस्तावेज को बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि 19 जुलाई को
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के  टिसुआ में किराना एवं खाद व्यापारी वशीर अहमद अपने चालक विजय के साथ घर जाते समय एक अज्ञात व्यक्ति उनका बैग लूट कर फरार हो गया था । जिसके सम्बन्ध में वादी वशीर अहमद उर्फ बाबू नि0 नसीर अहमद थाना फतेहगंज पूर्वी  ने पुलिस से शिकायत की थी।  पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने  मुखबिर की सूचना पर 25 जुलाई की रात्रि को अभियुक्त  विजय पुत्र धर्मपाल जाटव उम्र करीब 19 वर्ष नि0 ग्रा0 शिवनगर थाना फतेहगंज पूर्वी , गगन उर्फ गोला उर्फ गोलू पुत्र स्व0 श्यामपाल उर्फ पप्पू वाल्मीकि उम्र करीब 18 वर्ष नि0 ग्रा0 तराखास गौटिया थाना फतेहगंज पूर्वी  को ग्राम गलथुआ को जाने वाली सड़क पुख्ता के पास से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने अभियुक्तो के कब्जे से लूटे गये 04 लाख 18 हजार 700 रू0 बरामद किये है।  पुलिस आरोपियों को माननीय कोर्ट के सामने पेश कर जेल भेजने की तैयारी में है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment