महिलाओं के मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपी देर रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में महिलाओं से मंगलसूत्र लूटने की वारदातों में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी कुछ दूरी पर घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र, अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।

सोर्स। बरेली पुलिस

पुलिस के अनुसार, देर रात सैदपुर पिकेट चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान पीलीभीत रोड की ओर से आ रहे दो बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन दोनों तेज रफ्तार से भाग निकले। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसलकर खेत में गिर गई। इस दौरान पीछे बैठे बदमाश ने खेतों की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई।

 

घायल आरोपी की पहचान जीतू उर्फ जतिन (22) पुत्र दिनेश निवासी सदर बाजार के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
वहीं, दूसरा आरोपी शिवा (20) पुत्र सूरज  को घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर पकड़ लिया गया। उसकी तलाशी में 11 जुलाई 2026 को आलोक नगर में महिला से लूटा गया मंगलसूत्र बरामद हुआ। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक भी कब्जे में ले ली।

जांच में सामने आया कि 11 जुलाई को आलोक नगर में हुई मंगलसूत्र लूट की घटना में जीतू और शिवा के साथ लकी उर्फ पवन निवासी रामगंगा कॉलोनी की भी संलिप्तता पाई गई है। इस मामले में थाना इज्जतनगर में पहले से मुकदमा दर्ज है और तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुठभेड़, अवैध हथियार रखने और अन्य संबंधित धाराओं में अलग से मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज