किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत को दी गई श्रद्धांजलि 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

आंवला। बुधवार को किसानों के मसीहा के रुप में प्रसिद्ध महेंद्र सिंह टिकैत की 13 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आंवला तहसील परिसर में चल रहे धरना-प्रदर्शन स्थल पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान भाकियू के प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह व अन्य किसानों ने महेन्द्र सिंह टिकैत जी को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया।उन्होंने कहा कि टिकैत जी ने अन्नदाताओं के हक लड़ाई लड़ी और उन्हें पहचान दिलाई।
किसानों ने यह भी  बताया कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के नेतृत्व में 9 फरवरी 2024 से निरंतर धरना प्रदर्शन चल रहा है। बुधवार को धरने को प्रारंभ हुए 97 दिन से अधिक हो चुके हैं परंतु तहसील प्रशासन व इफको आंवला के अधिकारीगण किसानों की मांगों पर कोई विचार नहीं कर रहे हैं।
इस दौरान चौधरी शिशुपाल सिंह प्रदेश महासचिव, महाराज सिंह यादव तहसील अध्यक्ष अध्यक्ष आंवला,नवल किशोर यादव तहसील महासचिव,ढाकन लाल गंगवार ज़िला उपाध्यक्ष,पंकज कुमार शर्मा जिला उपाध्यक्ष,मुनेश यादव तहसील उपाध्यक्ष है,ढाकन लाल गंगवार मण्डल अध्यक्ष,राजपाल पाल,मोतीराम मोर्य ,बसंत कुमार मोर्य,वीर सिंह यादव,सुशील कुमार,जानकी प्रसाद मौर्य, रामस्वरूप मौर्य,मेनका देवी मौर्य आदि किसान मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह यादव ने की।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment