पति सहित पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज। विवाहिता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। मीरगंज थाना क्षेत्र निवासी हेमराज सिंह की पुत्री सीमा ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसका विवाह थाना देवरनियां के गांव ब्राम गिरधरपुर निवासी दिनेरू चन्द्र पुत्र रामचन्द्र के साथ हुआ था। मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था।शादी में पांच लाख रूपये,एक सुपर स्पलेन्डर मोटरसाइकिल , डबल बैड, एलसीडी, फ्रिज, अलमारी, सन्दूक बडा वाला,सोफासेट, वाशिंग मशीन,10 जोड़ी कपड़े 10 ग्राम सोने की अंगूठी व घरेलू बर्तन तथा नकद एक लाख पच्चीस हजार रुपये दिए लेकिन ससुराली जन शादी के कुछ ही दिन के बाद उसे शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने लगे।एक लाख की नगदी की मांग करने लगे। पंचायतें भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। पुलिस ने सीमा की तहरीर पर उसके पति दिनेश, सास माया देवी, ससुर रामचन्द्र, जेठ देवेन्द्र,जेठानी सुमन पत्नी देवेन्द्र के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज