आंअमरूद की बगिया में खड़ा मिला ट्रैक्टर, पुलिस जांच में जुटी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । आंवला से रेलवे स्टेशन मार्ग पर अमरूद की बगिया में ट्रैक्टर खड़ा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर को थाना लेकर आई और जांच में जुटी। कस्बा आंवला के नालापार निवासी अजीम की अमरूद की बगिया है वह सुबह 6:00 बजे अपनी बगिया में गया तो देखा एक अज्ञात ट्रैक्टर खड़ा हुआ है जोकि मुख्य सड़क से गेहूं के खेत में होकर बगिया में जाकर रुका। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास तलाश किया पूछताछ की परंतु ट्रैक्टर किसका है पता नहीं लग सका। पुलिस ट्रैक्टर को थाना ले आई और जांच में जुट गई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज