ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर ममेरे फुफेरे भाई घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । घर से बाजार सब्जी लेने जा रहे दोनों ममेरे फुफेरे भाइयों को गन्ना से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

 

थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव पारापुर निवासी 19 वर्षीय पिंटू पुत्र दर्शन लाल उसका फुफेरा भाई अनुज 19 वर्षीय पुत्र छत्रपाल दोनों बीती शाम मोटरसाइकिल से गांव सुंदरी की बाजार सब्जी लेने जा रहे थे रास्ते में नरेरपुर की पुलिया के पास सामने से गन्ना से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें पिंटू और अनुज दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।

 

घायलों को नवाबगंज सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया बहा से डॉक्टर ने बरेली जिला अस्पताल को रेफर कर दिया दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज