तोरई तोड़ने गई महिला को जहरीले  सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला खेत में तोरई तोड़ने गई थी। इसी दौरान  तोरई तोड़ते समय सांप ने महिला के पैर में काट लिया महिला महिला की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक गांव फरीदापुर बरकली साहब निवासी महिला 22 वर्षीय चांदनी पत्नी चंद्र प्रकाश शनिवार को घर से 200 मीटर की दूरी पर खेत में तोरई तोड़ने के लिए गई थी। तोरई तोड़ते समय सांप ने चांदनी के पैर में काट लिया। चांदनी को प्राइवेट गांव में देशी इलाज कराया ,चांदनी ठीक थी. रविवार की सुबह निहार मुंह चांदनी ने पानी पिया पानी पीने के बाद चांदनी की हालत बिगड़ने लगी और चांदनी बेहोश होने लगी। पति चंद्र प्रकाश ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चांदनी का इलाज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चल रहा है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज