तीन युवकों पर लगा महिलाओं के साथ मारपीट और गालीगलौज करने का आरोप

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।कोतवाली थाना क्षेत्र के बांस मंडी की गली मोचियान की रहने वाली महिला सितारा बी ने पड़ोस के तीन युवकों पर परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट ,गाली गलौच के साथ जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए गुरुवार देररात को कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।

 

 

पीड़िता सितारा बी ने अपनी तहरीर में बताया कि उसके घर में तीन युवक तब घर में घुस आए जब परिवार में कोई आदमी नहीं था। इन तीनों युवकों ने उसे और उसकी पोती और बेटी के साथ गाली गलौच , मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने मौहल्ले के तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस से शिकायत करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

 

कोतवाली थाना क्षेत्र के बांस मंडी गली मोचियान की महिला ने तीन युवकों की पुलिस से की शिकायत

महिला ने युवकों पर लगाये गंभीर आरोप

पुलिस ने घटना के संबंध में किया मुकदमा दर्ज

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज