सड़क हादसे में भाई बहन सहित तीन की मौत, यह है पूरा मामला,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भाई -बहन  सहित तीन लोगों की मौत हो गई।रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करने वाले शिवानी (20) और उसका भाई अमन (15) निवासी कुंआटांडा धमनी भोजीपुरा , राजीव कुमार पुत्र सत्यप्रकाश निवासी जमुनिया जागीर थाना शेरगढ़ के साथ एक बाइक से बरेली की ओर आ रहे थे , जैसे ही उनकी बाइक भोजीपुरा के जेपीएम कॉलेज के पास पहुंची तो पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया ।

 

 

घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।खबर लिखे जाने तक युवती के परिवार से केवल उनका चचेरा भाई पहुंचा था , हालांकि शिवानी के भाई ने घटना के बारे अधिक जानकारी नहीं होने की बात कही।

मृतक राजीव के पिता सत्यप्रकाश ने बताया कि राजीव कुमार उनका छोटा बेटा था । उसने बीकॉम तक पढ़ाई की थी। वह बाइक द्वारा अपने पड़ोस के गांव के रहने वाली शिवानी और उसके भाई के साथ आ रहा था । इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया । इस घटना में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की सुबह दी इसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे है।

भोजीपुरा पुलिस ने बताया कि घटना के शिकार तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में कार्रवाई जारी है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज