श्रमिक समाज कल्याण संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष को फोन पर मिली धमकी , 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।  श्रमिक समाज कल्याण संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार ने फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी देने  की शिकायत एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह से की है। पीड़ित ने  एसपी क्राइम से शिकायत करते हुए बताया है कि 4 मार्च रात 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरे शब्दों में बात करने के साथ डांटते हुए फोन काट दिया  , इसके  बाद से वह और उनका परिवार खौफजदा है। पीड़ित सुशील कुमार ने बताया कि 4 मार्च को धमकी फोन आने के बाद से वह बेहद परेशान है।  उन्होंने कार्रवाई करने को  लेकर एसपी क्राइम से मामले की शिकायत की है।  उन्होंने यह भी बताया कि फोन आने के बाद से उन्हें और उनके परिवार को जान माल का खतरा है।  वहीं  एसपी क्राइम ने उन्हें आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज