एनिवर्सरी पर रोमांटिक हुए विराट कोहली, अनुष्का के लिए लिखा ये मैसेज,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय बांग्लादेश के दौरे पर हैं और उन्होंने तीसरे वनडे में शानदार शतक भी जड़ा है। विराट कोहली ने 3 साल से भी ज्यादा समय के बाद वनडे में शतक लगाया है। हालाकि टी 20 में शतक लगाया था। यह भी एक खास मौके पर है, 11 दिसंबर को विराट कोहली अपनी शादी की 5वीं सालगिरह मना रहे हैं।

विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए एक खास पोस्ट शेयर कर उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी। विराट कोहली ने लिखा कि अनंत काल की यात्रा के 5 साल पूरे हो गए हैं। मैं तुम्हें पाकर कितना धन्य हूं, मैं तुम्हें पूरे दिल से प्यार करता हूं।
पत्नी के लिए विराट कोहली का ये खास पोस्ट वायरल हो गया और फैंस को विराट कोहली का ये रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आया। अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की कई फनी तस्वीरें पोस्ट कीं और उन्हें सालगिरह की बधाई दी।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज