यह तुम्हारा धंधा, क्यों हमे मरवाओगे , जानिए आजम ने मीडिया को यह कहकर साधा निशाना,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

मुजस्सिम खान,

रामपुर – समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान का एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह मीडिया से कैमरे बंद करने की बात तो कई रहे हैं वही पत्रकारों के उनके  धंधे  और पर्सनल बातों का भी जिक्र करते नजर आ रहे हैं वही कैमरे बंद करवाते हुए स्वयं को मरवाने तक की बात कर रहे हैं।

 

दरअसल हुआ यूं रामपुर के मिलक तहसील क्षेत्र अंतर्गत निपानिया गांव में चंद रोज पहले तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई थी जिसकी खबर सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान को मिली और वह अपने लंबे चौड़े काफिले के साथ निपानिया पहुंच गए जहां पर वह मृतक के परिजनों को ढांढस बढ़ाते नजर आए। इस बीच मीडिया कर्मियों ने उनको कवरेज करने के लिए अपने अपने कैमरे ऑन कर दिए जिस पर आजम खान ने कड़ा एतराज जाहिर किया और मीडिया कर्मियों को खरी खोटी तक सुना डाली इसी दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

 

 

 

वायरल वीडियो में आजम मीडिया कर्मियों से अपने कैमरे बंद करने के साथ यह कहते हुए नजर आ रहे है कि यह तुम्हारा धंधा है। हमारा थोड़े ही है। हमे क्यों मरवाओगे , अपना कैमरा बंद करिये।गौरतलब है कि जब से आजम खान जेल से रिहा हुए हैं तब से वे मीडिया से किनारा करते नजर आ रहे हैं हालांकि यह बात अलग है हाल ही में हुए लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनावों और नगर निकाय चुनाव मैं उनके भाषणों को मीडिया कर्मियों ने जरूर कवर किया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज