अजब ये इश्क है: दो बच्चों को छोड़ 18 साल छोटे प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी मां, रील्स से शुरू हुई कहानी

SHARE:

 

मुमताज अली

बरेली। शेरगढ़ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। 40 साल की महिला 18 साल छोटे प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे खोज निकाला। रविवार को महिला को थाने लाया गया, जहां वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। अब उपजिलाधिकारी के समक्ष पुलिस महिला का बयान दर्ज कराएगी।
शेरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला जुलाई माह में कहीं चली गई थी। इसके बाद उसके पति ने 26 जुलाई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 

 

 

पुलिस ने छानबीन में 40 वर्षीय महिला को हरियाणा के पानीपत से उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। उसका 22 वर्षीय प्रेमी गोविंद बदायूं के दातागंज क्षेत्र का रहने वाला है।पूछताछ में गोविंद ने पुलिस को बताया कि महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। वह महिला की रील देखता था। वह रील लाइक करने लगा। मैसेज से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। दोनों ने एक-दूसरे के फोन नंबर ले लिए। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद महिला अपनी बेटी और बेटे को घर पर ही छोड़कर चली गई।

 

 

 

दोनों हरियाणा के पानीपत में रहने लगे। महिला का प्रेमी वहीं प्राइवेट नौकरी करता है। उधर, गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस महिला की तलाश में जुटी थी। पानीपत में उसकी लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम वहां गई और दोनों को पकड़कर बरेली ले आई। थाने में महिला ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया।

शेरगढ़ थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने महिला से पूछताछ की तो महिला पति की मौजूदगी होने के बावजूद भी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। वहीं, पति भी घर चलने की महिला से मिन्नतें करता रहा। इस बीच महिला के दोनों बच्चे मां और पिता को देखकर रोते रहे, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!