बीएड धारकों ने प्रदर्शनकर सरकार के सामने रखी यह मांग,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बीएड छात्र छात्राओं ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गए फैसले पर अपनी नाराजगी जताई है। इस संबंध बड़ी तादात में बीएड के छात्र छात्राएं जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुए और अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन बरेली प्रशासन को सौंपा।

 

ज्ञापन देने वाले बीएड छात्रों ने बताया कि 11 अगस्त को 2023 को माननीय सर्वोच्च न्यायलय ने ncte के राजपत्र को असंवैधानिक करार देने वाले राजस्थान हाईकोर्ट के 25 नवंबर 2021 की निर्णय को मान्य करार से दिया। जिसके कारण बड़ी संख्या में लाखों बीएड छात्र छात्राओं के शिक्षक बनने का सपना पूरा नहीं हो सकेगा।

बीएड छात्र छात्राओं ने सरकार से प्राथमिक शिक्षा विभाग में पुनः अध्यादेश को बहाल करने की मांग की है। बता दे कि बीएड छात्र छात्राएं अपने को ठगा महसूस कर रहे है। संभावना इस बात की भी है सरकार मामले पर जल्द कोई एक्शन नहीं लेती है तो छात्र किसी बड़े आंदोलन कर सकते है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज