नॉवल्टी चौराहे का होगा चौड़ीकरण ,जल्द शहरवासियों को जाम से मिलेगी मुक्ति 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाये गए महादेव ओवरब्रिज के चलते इनदिनों नॉवल्टी चौराहे पर जाम लग रहा था। शहर वासियों को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। वहीं जाम की समस्या को लेकर  भी मीडिया में लगातार ख़बरें आ रही है । जाम की इस समस्या को लेकर मीडिया में आई खबरों को  अधिकारीयों ने संज्ञान लेते हुए नॉवल्टी चौराहे पहुंचकर जाम लगने के कारणों को देखा और इसे दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों के नॉवल्टी चौराहे पर पहुंचने की खबरें पहले ही ट्रैफिक पुलिस तक पहुंच चुकी थी।
सुबह ही खुद एसपी ट्रैफिक तमाम पुलिसकर्मियों के साथ नॉवल्टी चौराहे पहुंचे और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की भी कोशिश की। यह प्रयास सफल भी दिखे हालांकि आज ट्रैफिक पहले के दो दिनों जैसा नहीं दिखा पर असर जरूर था। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल , आईजी डॉक्टर राकेश सिंह , नगर आयुक्त  नेहा वत्स ,सेतु निगम के कई अधिकारियों के साथ  नॉवल्टी चौराहे को देखने पहुंचे , इस  दौरान मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल व आईजी  डॉक्टर राकेश सिंह   ने एसपी ट्रैफिक से जाम के संबंध में बात भी की और आवश्यक निर्देश भी दिए।  मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि वह जाम लगने के कारण देखने आई है , आखिर जाम क्यों लग रहा है। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नॉवल्टी चौराहे का चौड़ीकरण कराने के साथ  खम्बों को भी शिफ्ट किया जाएगा।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज