दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में युवक की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

देवरनियाँ । कोतवाली क्षेत्र के सेमी खेड़ा के पास  हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप के सामने नैनीताल  रोड पर  थाना भोजीपुरा क्षेत्र के  गांव मिलक कलारा निवासी पुष्पेंद्र  की बाइक को अन्य बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी , जिसमें पुष्पेंद्र की मौके पर मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक  पुष्पेन्द्र  पुत्र शंकर लाल (29 ) निवासी ग्राम  मिलक कलारा थाना भोजीपुरा अपनी  होम्योपैथिक की दुकान गुनहा हट्टू से मरीज को दवा देकर घर वापस आ रहा था। वहीं  दूसरा मोटरसाइकिल चालक निवासी  मिलक करनपुर तेज गति से उल्टी दिशा में आ रहा था । युवक की मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मौका पाते ही दूसरा मोटर साइकिल चालक मौके से फरार हो गया।

 

 

 

सूचना मिलते ही देवरनिया इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा मैं फोर्स के साथ  मौके पर पहुंचे । और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया।मृतक के पिता ने बताया कि पुष्पेंद्र की शादी दो वर्ष पहले हुई थी । उसका  डेढ़ महा का  एक बच्चा  भी है । पत्नी का रो रो कर बुरा हाल  है । इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा ने बताया अभी तहरीर नहीं आई है । तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी । मिलक करनपुर की मोटरसाइकिल कोतवाली में लाकर खड़ी कर ली गई  है ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज