कोचिंग जा रही लड़की के साथ युवक ने की छेड़छाड़ , आरोपी गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पहले की धुनाई फिर किया पुलिस के हवाले,

राजकुमार ,

फतेहगंज पश्चिमी।। थाना क्षेत्र के एक गांव से कोचिंग को जा रही छात्रा की स्कूटी के आगे बाईक लगा कर गिराया और की छेड़छाड़ शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग इकट्ठा हो गये।आरोपी को पकड़कर लड़की ने जमकर पीटा और पुलिस को सौंपा।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुवह कोचिंग पड़ने फतेहगंज पश्चिमी कस्बे स्कूटी से जा रही थी।तभी अचानक उसी गांव का दूसरे समुदाय का युवक पीछे से बाइक से आया और उसके स्कूटी के आगे बाइक लगा दी। और छेड़छाड़ करने लगा लड़की स्कूटी लेकर गिर पड़ी और उसने शोर मचाया, शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गये।और लोगों ने लड़के को पकड़ लिया फिर गाव की भीड़ ने लड़के की पिटाई लगा दी।

 

 

लड़की ने अपने घर फोन कर दिया घर बाले परिजन भी आ गये उन्होंने फोन कर पुलिस को सूचना दी। मामला दो समुदाय का होने से भीड़ इकट्ठा हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया।लड़की की दी तहरीर पर पुलिस जांच कर कार्यवाही कर रही है।थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया की लड़की की दी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर, आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज