युवक का जंगल में पड़ा मिला शव ,ग्रामीणों में मची सनसनी 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक का जंगल में पड़ा होने की खबर से ग्रामीणों में सनसनी मच गई। सूचना पर  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों के मुताबिक युवक घर से भोजीपुरा कस्बे में जाने की बात कहकर निकला था। वहीं  युवक का दूसरे दिन गांव मझौआ गंगापुर के जंगल में देवरनिया नदी किनारे शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
  भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी प्रेमपाल  मौर्य (35 ) 17 जून सोमवार को प्रातः आठ बजे घर भोजीपुरा जाने  की बात कहकर निकला था। सोमवार को  ग्यारह बजे मृतक के परिजनों को मझौआ गंगापुर के जंगल में घास फूंस के झुंडों में  प्रेमपाल के शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने गांव के पूर्व प्रधान श्याम लाल को घटना की जानकारी दी। पूर्व प्रधान ने भोजीपुरा पुलिस को मोबाइल फोन से कॉल करके सूचना दी। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह एसएसआई तेजपाल सिंह फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे।इधर घटना की जानकारी मिलते ही सीओ हाईवे नितिन कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
प्रभारी निरीक्षक की सूचना पर जिला मुख्यालय से फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची।टीम गहनता से पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान प्रत्यक्ष रूप से नहीं दिख रहे थे। मृतक का सिर  और हाथ खून से सना हुआ था। पुलिस के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस मौत के पीछे की वजह नकसीर फटने से खून बहने का अनुमान लगा रही है। मृतक के भाई वीरेंद्र ने हत्या की आशंका जाहिर की है।    सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट निशान नहीं दिख रहे थे। मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज