बकरी चराने में हुए विवाद में दबंगों में युवक को डंडों से पीटा 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पूर्वी।गांव के दबंग खेत में बकरी चराकर पर युवक को परेशान करने लगे।जिसको लेकर गाली गलौज करने लगे।मना करने पर दबंगों ने युवक को लाठी डंडों से मारा पीटा।झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी।पीड़ित ने थाने में पहुंचकर दबंग के खिलाफ तहरीर दी।पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर मामले की जांच कर दी है। 
फतेहगंज पूर्वी के गांव हसनगंज के त्रिलोक सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव का ही दबंग खेत पर बकरी ले जाकर चराकर नुकसान करने लगा।बार-बार समझाने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।इसी बात को लेकर दबंग ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया।मना करने पर दबंग लाठी डंडा व चप्पल से मारपीट कर हमलावर हो गया।शिकायत करने पर दबंग झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देकर फरार हो गया।त्रिलोक सिंह में थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज