दरोगा की जांच से नाराज महिला ने एसएसपी दफ्तर गेट पर की हाथापाई ,

SHARE:

बरेली।  बहेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एक दरोगा के साथ अचानक हाथापाई कर दी।  महिला एसएसपी दफ्तर पेश होने आई थी तभी महिला ने दरोगा को आता देखकर हाथपाई कर दी। इसी दौरान  महिला तेजी से चिल्लाने लगी , यह देख आसपास के लोग इकट्ठे हो गए लोगों ने महिला से दरोगा को बचाने की कोशिश की लेकिन महिला दरोगा को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी।  जैसे तैसे पुलिसकर्मियों ने महिला से दरोगा को बचाया , हालांकि आसपास मौजूद लोगों का कहना था की महिला की मानसिक स्थिति सही नहीं है।  एसएसपी दफ्तर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।  मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ महिला थाने ले गई।  घटना की जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी , सीओ प्रथम के साथ अन्य लोग भी पहुंच गए।

Advertisement

 

 

एसएसपी दफ्तर में दी गई तहरीर में महिला ने बताया है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके ही गांव के रहने वाले हाफिज फिरोज  ने 15  साल पहले उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाये।  जब उसने शादी की बात कही तो उसकी मां बहन ने उसे बुरी तरह से पीटकर अपने घर से भगा दिया।  वही फरीदपुर नगर पंचायत के कुछ लोगों ने फरीदपुर चौकी पुलिस को यह सूचना दे दी कि उनका उससे समझौता हो गया है। जबकि ऐसा कुछ हुआ नहीं था।  पुलिस उसकी बात को सुन ही नहीं रही है।

 

दरोगा से महिला इस बात से है नाराज :

फरीदपुर चौकी में तैनात रहे दरोगा से महिला इस बात से नाराज थी कि उसे दरोगा ने जेल भेज दिया था।  महिला यह बात दरोगा से हाथापाई करते हुए कहती रही।  उसका यह भी आरोप था दरोगा उसके विपक्षियों से मिला हुआ था। महिला का व्यवहार इस बात की गवाही दे रहा है महिला बेहद तनाव है उसे हो सकता है कि महिला पुलिस ने जो उम्मीद कर रही थी उस बात पर पुलिस खरी नहीं बैठी हो।

 

दरोगा है यह कहना :
दरोगा ने बताया कि एसएसपी दफ्तर में महिला के आरोप पत्र आये थे , वह तमाम तरह के लोगों पर आरोप लगाते रहती है। उन्होंने अपनी तैनाती के दौरान (2021 )जो बातें प्रकाश में आई थी उसकी रिपोर्ट लगा दी थी।  उसी बात से लेकर महिला चिढ़ने के साथ रंजिश मानती है। आज वह एसएसपी दफ्तर आये थे अचानक महिला कही से आ गई और उनके पीछे से उसके ऊपर लिपट गई।

 

घटना पर एसपी क्राइम का बयान : 
एसपी क्राइम मुकेश कुमार ने बताया कि एक मामला उनके सामने आया है कि एसएसपी दफ्तर के बाहर एक महिला चिल्लाती हुई आई और एक दरोगा से उलझ  गई। जब मामले के संबंध में जानकारी जुटे गई तो पता चला कि महिला ने थाने पर कई प्रार्थना पत्र दिए जो जांच अधिकारियों की विवेचना में आरोप गलत  पाए गए। अन्य मामलों में महिला द्वारा समझौता कर लिया गया। आज जिस दरोगा से महिला उलझी थी उस दरोगा ने महिला के आरोप की जांच की थी , इस बात से छुब्ध होकर महिला ने दरोगा को पीछे से धक्का देने की कोशिश की। और गाली गलौज की।  प्रथम दृष्टि में  महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।  महिला की डॉक्टर को बुलाकर काउंसलिंग कराई जा रही है। पुलिस महिला के आरोपो की जाँच एक फिर फिर से करेगी की महिला के आरोपों में कितनी सच्चाई है।  महिला के रेप एक आरोप में एसपी क्राइम ने बताया कि महिला ने  कई पटलों में प्रार्थना पात्र दिए है और उनकी जांच भी हुई है। महिला ने किसी व्यक्ति के ऊपर 15 साल पहले रेप का आरोप लगाया है। घटना के सम्बन्ध में अलग अलग जांचे  हुई है।  15 वर्ष पूर्व का मामला है दोबारा इस मामले को देखा जायेगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!