महिला ने युवक पर लगाया नावालिग पुत्री से बलात्कार करने का आरोप,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। एक महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर नावालिग पुत्री के साथ जबरन बलात्कार करने का आरोप लगाया है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने कहा कि आइंदा वह उसे उठाकर ले जायेगा। शिकायत करने के बाद कोई कार्यवाही न होने पर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

 

 

थाना बहेड़ी के एक गांव  निवासी एक महिला का कहना है कि उसकी पुत्रवधु अपने भाई को बुलाकर उसकी नावालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करवाती है। बीती 31 अगस्त की रात ज़ब उसकी नावालिग़ पुत्री कमरे में सो रही थी तब युवक कमरे में घुस आये औऱ उसकी पुत्री के साथ जबरन बलात्कार किया।

 

घटना के बाद पुत्री ने आपबीती बताई। बलात्कार की घटना को अंजाम देने वाले युवक ने कहा कि आज तो तू बच गई आइंदा तुझे उठाकर ले जाऊंगा। महिला का कहना है कि उसने इसकी शिकायत बहेड़ी थाने औऱ सीओ से भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज