बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंदा, सगे भाई बहन की मौत,चचेरा भाई घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। नारायन नगला मार्ग पर मंडी के सामने धनतेरस पर बेकाबू ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सगे भाई बहन की मौत हो गई और बाइक चला चचेरा भाई घायल हो गया। यह सब छंगा टांडा एनसीसी का ऑनलाइन पेपर देने जा रहे थे।जानकारी के मुताबिक सिमरा गांव निवासी 13 वर्षीय जतिन पुत्र मंगलसेन छंगा टांडा के एक स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। वह अपनी बड़ी बहन उषा (22 वर्ष ) और चचेरे अनमोल पुत्र दिलीप के साथ बाइक से ऑनलाइन परीक्षा देने छंगाटांडा अपने स्कूल जा रहा था। उनकी बाइक में खाद से भरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे जतिन और ऊषा की मौत हो गई जबकि चचेरा भाई अनमोल घायल हो गया।

 

 

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल अनमोल को अस्पताल भेजा। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक को पुलिस थाने ले आई। घटना के बाद मृतको के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। दीवाली पर हादसा में दोनों की मौत हो जाने पर मां बाप और भाई बहन का रो रोकर बुरा हाल हो गया । भाई शिवा और बहन बेबी का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज